सेना प्रमुख ने एचएएल का दौरा किया, ‘एलसीएच प्रचंड’ में उड़ान भरी

Ads

सेना प्रमुख ने एचएएल का दौरा किया, ‘एलसीएच प्रचंड’ में उड़ान भरी

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 11:20 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 11:20 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बेंगलुरु स्थित सरकारी रक्षा कंपनी ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (एचएएल) का बुधवार को दौरा किया और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’ में अपनी पहली उड़ान भरी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल द्विवेदी ने एचएएल में सैन्य विमानन परियोजनाओं की समीक्षा की और वहां विकसित की जा रही स्वदेशी ‘एयरोस्पेस’ क्षमताओं का जायजा लिया।

सेना ने बताया कि सेना प्रमुख ने अपनी यात्रा के दौरान एलसीएच प्रचंड में उड़ान भी भरी, जिससे उन्हें इसके प्रदर्शन और युद्ध क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

जनरल द्विवेदी ने एक पायलट के साथ यह उड़ान भरी।

भाषा यासिर पारुल

पारुल