बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भवानीपुर में प्रचार तेज किया

बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भवानीपुर में प्रचार तेज किया

बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भवानीपुर में प्रचार तेज किया
Modified Date: April 20, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: April 20, 2026 11:03 pm IST

कोलकाता, 20 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से चंद दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपना रुख अपने गृह क्षेत्र भवानीपुर की ओर किया और घर-घर जाकर प्रचार अभियान किया।

ममता, एक दशक से अधिक समय से भवानीपुर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

भवानीपुर में 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान होगा।

मुख्यमंत्री ने शेक्सपियर सरानी में निर्धारित चुनावी सभा समाप्त की और सीधे भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 63 की ओर रवाना हो गईं।

ममता ने सुनियोजित लेकिन संयमित प्रचार अभियान के तहत पांच बड़े आवासीय परिसरों गंगा-यमुना, श्यामकुंज, विक्टोरिया, डिंपल कोर्ट और पास के एक अन्य आवासीय ब्लॉक का दौरा किया और निवासियों से आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।

शाम लगभग पौने सात बजे शुरू हुई यह बातचीत निजी रखी गई थी।

मीडिया को अपार्टमेंट परिसरों के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी और ममता, स्थानीय नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के एक छोटे समूह के साथ, एक आवासीय सोसायटी से दूसरी सोसायटी में गईं तथा निवासियों से व्यक्तिगत रूप से बात की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मुख्य विषयों पर ध्यान केंद्रित किया।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में