कोलकाता, 29 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक उत्पल ब्रह्मचारी ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मुद्दे पर सोमवार को व्यवस्था का प्रश्न उठाया।
कालियागंज से भाजपा विधायक ब्रह्मचारी ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए हाल ही में एक सार्वजनिक सभा के दौरान रेजीनगर के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सरकार से बयान देने की मांग की।
इसे गंभीर मामला बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु ने विधायी कार्य मंत्री शंकर घोष से इस विषय पर सदन में वक्तव्य देने को कहा।
इस पर शंकर घोष ने सदन को बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं आज विधानसभा में इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को विधानसभा में ‘पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण विधेयक, 2026’ पेश करने वाले हैं। अधिकारी के पास गृह विभाग का भी प्रभार है।
भाषा गोला संतोष
संतोष