बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विद्यालयों में योग सत्र शुरू करने की पैरवी की

बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विद्यालयों में योग सत्र शुरू करने की पैरवी की

बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विद्यालयों में योग सत्र शुरू करने की पैरवी की
Modified Date: June 17, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: June 17, 2026 1:12 pm IST

कोलकाता, 17 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में प्रतिदिन योग सत्र शुरू करने की संभावना पर विचार करेगी क्योंकि यह विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए जरूरी है।

पॉल ने यहां स्कूली विद्यार्थियों के साथ योग सत्र में हिस्सा लेते हुए कहा कि योग से एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है।

उन्होंने 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आज यहां कहा, ‘‘योग कोई एक दिन की चीज नहीं है। हम विद्यालयों में योग सत्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेंगे। जब विद्यार्थी स्कूल आएंगे, तो पहला आधा घंटा योग के लिए रखा जा सकता है। बच्चे पश्चिम बंगाल और देश का भविष्य हैं। उनका स्वस्थ रहना जरूरी है।’’

बिधाननगर नगर निगम के सहयोग से यहां बुधवार को आयोजित योग कार्यक्रम में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी भी इस मौके पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचेंगे और अगले दिन यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

पॉल ने बताया कि 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम से पहले कई गतिविधियों की योजना बनायी गयी है, जिनमें विद्यार्थी, बुजुर्ग और आम लोगों की भागीदारी वाले स्वच्छता अभियान भी शामिल हैं।

भाषा राजकुमार अमित

अमित


लेखक के बारे में