Vaibhav Suryavanshi Controversy: बीच मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, इन खिलाड़ियों पर गिरी गाज… जानिए वैभव सूर्यवंशी और तिलक पर क्या कार्रवाई हुई?

Vaibhav Suryavanshi Controversy: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच में सूर्यवंशी और हालमबागे के बीच विवाद के बाद SL क्रिकेट ने कार्रवाई की है।

Vaibhav Suryavanshi Controversy: बीच मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, इन खिलाड़ियों पर गिरी गाज… जानिए वैभव सूर्यवंशी और तिलक पर क्या कार्रवाई हुई?

Vaibhav Suryavanshi Controversy/Photo Credit: X

Modified Date: June 17, 2026 / 11:52 am IST
Published Date: June 16, 2026 10:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका क्रिकेट ने विशेन हालमबागे और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के खिलाफ कार्रवाई की है
  • हालमबागे पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने का आरोप है, जिससे वैभव सूर्यवंशी के साथ तीखी बहस हुई
  • सुपर ओवर के दौरान कम रोशनी को लेकर भारतीय खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच भी लंबी बहस हुई थी

दाम्बुला। Vaibhav Suryavanshi Controversy: श्रीलंका के क्रिकेटर विशेन हालमबागे और सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा नियुक्त मैच रैफरी प्रदीप जयप्रकाश ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भारत के खिलाफ त्रिकोणीय ‘ए’ श्रृंखला के मैच के दौरान उनके व्यवहार के कारण की गई है।

सूत्रों के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी और हालमबागे (Vaibhav Suryavanshi Controversy) के बीच झगड़े को और बिगड़ने से रोकने वाले डिकवेला पर अधिक अपील करने के लिए कार्रवाई की गई। हालमबागे पर सुपर ओवर में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों के प्रति उकसावे वाली टिप्पणी करने के लिए कार्रवाई की गई जिससे 15 साल के भारतीय खिलाड़ी सूर्यवंशी के साथ लगभग हाथापाई की नौबत आ गई थी। सूर्यवंशी को हालमबागे को धक्का देना पड़ा जो तीखी बहस के दौरान उनके बहुत करीब आ गए थे। सजा क्या मिली है या अभी पता नहीं चला है।

इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Controversy) और उनके कप्तान तिलक वर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या उन पर आधिकारिक कार्रवाई की गई। तिलक समेत भारतीय खिलाड़ियों की अंपायरों के साथ लंबी बहस हुई थी और वे कम रोशनी में सुपर ओवर कराने पर ज़ोर दे रहे थे।

 

श्रीलंका ‘ए’ और भारत ‘ए’ टीमों के बीच सोमवार को मैच था। भारत ने पहले खेलते हुए 265 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी 265 रन बना दिए। और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में श्रीलंका ने बनाए 16 रन, और भारत को 17 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को पाने के लिए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश को ओपनिंग में भेजा लेकिन दोनों 9 रन ही बना सके और भारत हार गया। 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.