कुमारगंज (पश्चिम बंगाल), 23 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कुमारगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार के साथ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने मारपीट की।
भाजपा के नेता ने बताया कि मतदान केंद्र के पास टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किये जाने की सूचना मिलने के बाद जब सरकार मौके पर जा रहे थे तब ही उन्हें पीटा गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार पर उस समय हमला किया गया, जब वह मतदान केंद्र की ओर जा रहे थे। संबंधित मतदान केंद्र एक स्कूल परिसर में बनाया गया है।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा