West Bengal Elections 2026: ‘झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी’, पीएम मोदी ने टीएमसी पर किया तीखा हमला, कहा- ‘4 मई को मिठाई के साथ बंटेगी झालमुड़ी’

Ads

West Bengal Elections 2026: 'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी', पीएम मोदी ने टीएमसी पर किया तीखा हमला, कहा- '4 मई को मिठाई के साथ बंटेगी झालमुड़ी'

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 01:58 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 01:58 PM IST

West Bengal Elections 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज
  • पीएम मोदी ने कृष्णानगर में जनसभा कर टीएमसी सरकार पर हमला बोला
  • पीएम ने कहा कि इस बार चुनाव में हिंसा सबसे कम हुई है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज बंगाल के पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर वोटिंग (West Bengal Elections 2026) हो रही है। बह से ही वोटर्स की लंबी लाइनें देखने को मिली है और दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी मतदान हो गई है। इसी बीच पीएम मोदी भी आज बंगाल के कृष्णानगर के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंन एक जनसभा को संबोधित किया, जहां पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

West Bengal Elections 2026 जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने (PM Modi Speech) कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि चार मई को बंगाल में भी बीजेपी की वजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है।’

50 साल में सबसे कम हिंसा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चुनावी हिंसा के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा काफी कम देखने को मिली है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की बड़ी सफलता बताया। पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी। एक प्रकार से गुंडाराज चलता था। मैं चुनाव आयोग का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने फिर से एक बार बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा की है। शांतिपूर्ण मतदान कराने में चुनाव आयोग की ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है। मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों का भी अभिनंदन करता हूं कि वे भी इस बार शांतिपूर्ण मतदान में बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।’

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कितनी सीटों पर मतदान हो रहा है?

कुल 294 सीटों में से 152 सीटों पर मतदान हो रहा है।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत कितना रहा?

62.18% मतदान दर्ज किया गया है।

पीएम मोदी ने जनसभा में क्या कहा?

उन्होंने टीएमसी सरकार पर हमला बोला और कहा कि "झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है।"