बंगाल चुनाव: आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव

Ads

बंगाल चुनाव: आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 03:40 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 03:40 PM IST

आसनसोल, 23 ​​अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रहमत नगर के पास क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव किया गया जिससे उसकी पिछली खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अग्निमित्रा ने पत्रकारों से कहा, “जब मैं मतदान केंद्र परिसर से बाहर निकल रही थी, तब मेरी चलती कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे पीछे की खिड़की का शीशा टूट गया। यह साफ है कि इसके पीछे कौन है। यह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है।”

आसनसोल की मौजूदा विधायक ने बताया कि चुनाव संबंधी अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच 152 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे पहले चरण के मतदान के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से छोटी-मोटी झड़पों की खबरें आईं।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश