कोलकाता, चार मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मान्टेश्वर सीट पर सोमवार को भारी अंतर से जीत हासिल की जबकि तृणमूल कांग्रेस ने भगवांगोला सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
पूर्वी बर्धमान जिले के मान्टेश्वर में, भाजपा उम्मीदवार सैकत पांजा ने तृणमूल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को 14,798 वोटों के अंतर से हराया जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।
मौजूदा मंत्री की हार ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया।
मुर्शिदाबाद जिले के भगवांगोला निर्वाचन क्षेत्र में, तृणमूल कांग्रेस के रेयात हुसैन सरकार ने माकपा के उम्मीदवार महामुदल हसन को 56,407 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की।
इस शानदार जीत ने राज्य भर में व्यापक चुनावी चुनौती का सामना करने के बावजूद चुनिंदा क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ को उजागर किया है।
भाषा शोभना नरेश
नरेश