बंगाल: तृणमूल के बागी विधायक कन्हैया लाल अग्रवाल लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त
बंगाल: तृणमूल के बागी विधायक कन्हैया लाल अग्रवाल लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त
कोलकाता, चार अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक कन्हैया लाल अग्रवाल को मंगलवार को विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अग्रवाल, तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी गुट से जुड़े हैं।
लोक लेखा समिति, विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय निगरानी समितियों में से एक है।
यह समिति सरकार के खर्चों की जांच करती है और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा करती है।
परंपरागत रूप से समिति का अध्यक्ष विपक्षी दल के किसी सदस्य को बनाया जाता रहा है ताकि सरकार के कामकाज की स्वतंत्र जांच सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि नयी विधानसभा के गठन के बाद सदन की कुछ ही समितियों के लिए चुनाव कराए जाते हैं।
इनमें पीएसी को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।
उन्होंने बताया कि इस समिति में अध्यक्ष समेत अधिकतम 20 सदस्य हो सकते हैं।
विधानसभा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘विधानसभा अपने सदस्यों की आधिकारिक स्थिति के आधार पर काम करती है। संसदीय परंपराएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन समितियों के पदों के लिए पात्रता का निर्धारण सदन की कार्यप्रणाली के नियमों और रिकॉर्ड के आधार पर होता है।’’
भाषा जितेंद्र देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


