दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए तीन लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए तीन लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए तीन लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया
Modified Date: August 4, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: August 4, 2026 10:36 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए तीन लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और पोर्टल पर 71,000 से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार रात आठ बजे तक 3,00,709 पंजीकरण किए जा चुके थे और 71,411 आवेदन पोर्टल के माध्यम से जमा किए गए थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

भाजपा सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं, बशर्ते उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक हो। हालांकि, जिन महिलाओं के तीन बच्चे हैं और जो ऐसे परिवारों से आती हैं, जिनकी सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से अधिक है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

योजना के लिए आवेदन करने के वास्ते आवेदक को अपने निर्वाचन क्षेत्र के सांसद या विधायक से सिफारिश करानी होगी।

योजना के तहत, मासिक सहायता के 1,500 रुपये तीन साल की अवधि के लिए सावधि जमा में रखे जाएंगे, जबकि लाभार्थियों को हर महीने सीधे 1,000 रुपये मिलेंगे।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में