बंगाल एक महीने के भीतर उद्योगों को भूखंड सौंपेगा: मुख्यमंत्री

Ads

बंगाल एक महीने के भीतर उद्योगों को भूखंड सौंपेगा: मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 09:19 PM IST

कोलकाता, छह अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि औद्योगीकरण की रफ्तार तेज करने के प्रयासों के तहत राज्य सरकार अगले एक महीने के भीतर बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित करेगी।

अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रिमंडल ने औद्योगिक भूमि से जुड़े कुछ फैसले किए हैं और 19 अगस्त को होने वाली अगली बैठक में भी इस संबंध में और फैसले लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भूखंड सौंपने का काम मीडिया की मौजूदगी में एक छोटे से कार्यक्रम में किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कंपनियों के नाम, जगह या भूखंड के आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

अधिकारी ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय टाटा ग्रुप और राज्य सरकार के बीच मुआवज़े को लेकर हुए विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश