बंगाल: रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गियों में आग लगने से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं

Ads

बंगाल: रेलवे लाइन के किनारे बनी झुग्गियों में आग लगने से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 04:53 PM IST

कोलकाता, 25 अप्रैल (भाषा) पूर्वी रेलवे की सियालदह-बज बज रेलवे लाइन पर अक्रा संतोषपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित कुछ झुग्गियों में शनिवार को आग लग गई, जिससे इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर 1:55 बजे मिली, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के चार इंजन लगाए गए।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

आपातकालीन क्षेत्र के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही ‘ओवरहेड इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन’ में बिजली की आपूर्ति तुरंत रोक दी गई थी।

‘ओवरहेड इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन’ रेलवे की वह प्रणाली है जिसमें ट्रेन को चलाने के लिए बिजली ऊपर लगे तारों से दी जाती है।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर सियालदह-बज बज लाइन पर यात्री और मालगाड़ी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन