बंगाली कवि जॉय गोस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

बंगाली कवि जॉय गोस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

बंगाली कवि जॉय गोस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 17, 2021 6:56 am IST

कोलकाता, 17 मई (भाषा) बंगाली भाषा के विख्यात कवि जॉय गोस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तेज बुखार की वजह से 66 वर्षीय कवि को रविवार रात बेलेघाटा आईडी ऐंड बीजी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को पहले जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया और बाद में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें कोविड वार्ड में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में