बेंगलुरु : जनगणना कार्य में संलग्न महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Ads

बेंगलुरु : जनगणना कार्य में संलग्न महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 12:30 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 12:30 AM IST

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राष्ट्रीय जनगणना-2027 का कार्य कर रही महिला कर्मियों के काम में कथित तौर पर बाधा पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल और 25 अप्रैल को आर टी नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 में घटी।

बेंगलुरु उत्तर नगर निगम के जनगणना प्रभार अधिकारी लोकेश एस पी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 20 अप्रैल को वार्ड संख्या 43 में तैनात गणना कर्मी वीणा ने जनगणना संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए एक अपार्टमेंट में गईं, जहां रह रहे व्यक्ति ने उक्त जानकारी देने से इनकार कर दिया।

शिकायत के मुताबिक इसके बाद, 25 अप्रैल को सत्यापन के दौरान, पर्यवेक्षक (सर्किल-2) रश्मी आर भी उस अपार्टमेंट में गई और आवश्यक जनगणना संबंधी जानकारी मांगी।

प्राथमिकी के मुताबिक निवासी ने न केवल सहयोग करने से इनकार कर दिया बल्कि जनगणना के काम में बाधा भी डाली और महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र