Reported By: Prachi Pandey
,CG Weather Update Today/ image source: ibc24 file image
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फ़िलहाल तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। (CG Weather Update Today) प्रदेश के सबसे गर्म जिले की बात करें तो राजनांदगांव 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर जिले में भी 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। (CG Weather Update Today) वहीं मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं लगातर बढ़ रही गर्मी के बीच राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर तेज हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में रायपुर में पारा 44 तक पहुंच सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-