मुंबई में नर्स ने 299 रुपये की ड्रेस के चक्कर में एक लाख रुपये गंवाए

Ads

मुंबई में नर्स ने 299 रुपये की ड्रेस के चक्कर में एक लाख रुपये गंवाए

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 09:41 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 09:41 AM IST

मुंबई, 26 अप्रैल (भाषा) मुंबई के एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक नर्स उस समय ठगी का शिकार हो गई, जब उसने फेसबुक पर महज 299 रुपये में ड्रेस का विज्ञापन देखकर उसे खरीदने की कोशिश की और एक लाख रुपये गंवा बैठी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देवनार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के एक हॉस्टल में रहने वाली नर्स ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर 299 रुपये में ड्रेस का विज्ञापन देखकर उसने उसे खरीदने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में सिर्फ ड्रेस का भुगतान करने के लिए कहा गया लेकिन इसके बाद ठगों ने शिपिंग शुल्क, जीपीएस शुल्क, ट्रैकिंग फीस, सत्यापन कोड और पता पुष्टि जैसे बहाने बनाकर एक के बाद एक रुपये ऐंठने शुरू कर दिए।

नर्स ने पुलिस को बताया कि 16 से 20 अप्रैल के बीच पांच दिन में उसने एक लाख रुपये का भुगतान किया और हर बार यह भरोसा दिलाया जाता रहा कि अधिकतर रकम वापस कर दी जाएगी और ऑर्डर जल्द पहुंच जाएगा।

जब न तो रकम वापस मिली और न ही ड्रेस मिली, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने साइबर अपराध हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि देवनार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा खारी सुरभि

सुरभि