Reported By: Niharika sharma
,MPPSC Exam 2026|| Image- AI Generated
MPPSC Exam 2026: इंदौर: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की राज्य सेवा (MPPSC) और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 यानी आज आयोजित होने जा रही है। यह परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित है। इस समय सामान्य अभिरुचि का पेपर आयोजित होगा।
वहीं एमपी में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर हाल ही में बड़ा टेक्नोलॉजिकल कदम उठाया गया था। (MPPSC Exam 2026) इंदौर में MPPSC ने अत्याधुनिक “कमांड कंट्रोल रूम” तैयार किया है, जिसके जरिए पूरे प्रदेश के 54 जिलों में बनाए गए 365 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ पैनी नजर रखी जाएगी। हर केंद्र पर लगाए गए CCTV कैमरों का लाइव फीड सीधे इस कंट्रोल रूम तक पहुंचेगा।
खास बात ये है कि इस पूरी निगरानी प्रणाली में AI आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो हर संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पहचानकर इंडिकेशन देगा। इसके बाद उसी आधार पर तत्काल जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यानी अब परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी करना आसान नहीं होगा, (MPPSC Exam 2026) क्योंकि इस बार निगरानी सिर्फ इंसानी नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-