Hazaribagh Road Accident: एक झटके में खत्म हो गया परिवार, जा रहे थे शादी में शामिल होने, तभी सड़क पर हो गया ये हादसा

Ads

Hazaribagh Road Accident: एक झटके में खत्म हो गया परिवार, जा रहे थे शादी में शामिल होने, तभी सड़क पर हो गया ये हादसा

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 09:54 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 09:54 AM IST

Muzaffarpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हजारीबाग के दनुवा घाटी में कार और ट्रक-ट्रेलर की टक्कर
  • हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • पुलिस ने गैस कटर से कार काटकर शवों को बाहर निकाला

हजारीबाग: Hazaribagh Road Accident झारखंड के हजारीबाग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया, जब एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Hazaribagh Road Accident मिली जानाकरी के अनुसार, घटना चौपारण स्थित दनुवा घाटी के पास का है। दरअसल, धनबाद के मधुबन स्थित बुदौरा कॉलोनी निवासी और बीसीसीएल (BCCL) कर्मी शिवकुमार भुइयां अपने परिवार के साथ धनबाद से बिहार के गया जिला एक शादी समारोह मे गया था। इसी बीच उनकी कार हजारीबाग के दनुवा घाटी स्थित जोडराही पुल के समीप पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रेलर के नीचे जा घुसी। दो भारी वाहनों (ट्रक और ट्रेलर) के बीच दबने के कारण कार पूरी तरह से मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। इस हादसे में परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की हालत देख अंदर फंसे सभी लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकाल पाए। जिसके बाद गैस कटर से कार के मलबे को काटा और शवों को बाहर निकाला। ​पुलिस सभी के शव को पीएम के लिए भेज दी है और सभी मृतकों की पहचान की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुवा घाटी के जोडराही पुल के पास।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई।

मृतक किस जिले के निवासी थे?

मृतक धनबाद के मधुबन स्थित बुदौरा कॉलोनी के निवासी थे।