रायपुर। CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। प्रदेश के विश्वविधायालयों में चुनाव की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ता प्रदर्शन की तैयारी में है।
मिली जानकारी के अनुसार, NSUI ने छात्र संघ चुनाव (CG Student Union Election) की मांग को लेकर 4 मई को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम से शुरू होगा और राजधानी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सीएम हाउस तक पहुंचेगा। इस दौरान घेराव में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
छात्र संघ चुनाव (CG Student Union Election) विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में हर साल होने वाली एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपने प्रतिनिधियों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि) को सीधे वोट देकर चुनते हैं। यह चुनाव छात्र हित, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने के लिए होते हैं।