बेंगलुरु में व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित
बेंगलुरु में व्यक्ति ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित
बेंगलुरु, 27 जुलाई (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को हुस्कुर रोड मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की वजह से येलो लाइन पर सेवाएं संक्षिप्त समय के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
बेंगलुरु मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर घटी।
बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम (बीएमआरसीएल) ने एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन नियंत्रक और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल तय सुरक्षा प्रक्रियाओं का अनुपालन किया और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।’’
बयान के मुताबिक, इसकी वजह से येलो लाइन पर अस्थायी रूप से केवल इलेक्ट्रॉनिक सिटी और बोम्मासंद्रा मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं संचालित की गईं।
येलो लाइन आरवी रोड (राष्ट्रीय विद्यालय रोड) से बोम्मासंद्रा तक जाती है।
बीएमआरसील ने यात्रियों से इस बात का ध्यान रखने और उसी के अनुसार योजना बनाने का अनुरोध किया है।
बयान में कहा गया, ‘‘यथाशीघ्र सेवाएं सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं। असुविधा के लिए खेद है।’’
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश

Facebook


