बेंगलुरु मेट्रो सेवा सात सितंबर से बहाल होगी

बेंगलुरु मेट्रो सेवा सात सितंबर से बहाल होगी

बेंगलुरु मेट्रो सेवा सात सितंबर से बहाल होगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: September 6, 2020 2:30 pm IST

बेंगलुरु, छह सितंबर (भाषा) कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते तकरीबन छह महीने बंद रहने के बाद बेंगलुरु मेट्रो रेल कारपोरशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) की सेवा सोमवार से चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी।

पहली ट्रेन पर्पल लाइन पर सोमवार को शुरू होगी और ग्रीन लाइन पर नौ सितंबर से ट्रेन सेवा बहाल होगी।

पर्पल लाइन पर दस सितंबर तक ट्रेनें केवल छह घंटे के लिए चलेंगी।

इस दौरान सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और अपराह्न चार बजे से साढ़े सात बजे तक ट्रेन चलेंगी।

ग्रीन लाइन पर तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को केवल दो दिन ट्रेनें चलेंगी।

दोनों लाइन पर 11 सितंबर से सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ट्रेनें चलेंगी।

बीएमआरसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए हर ट्रेन में यात्रियों की संख्या 400 से अधिक नहीं होगी।

बीएमआरसीएल के अनुसार निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नहीं खोले जाएंगे।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में