बेंगलुरु: पुलिस ने एक जनवरी से सात फरवरी तक 8.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये

Ads

बेंगलुरु: पुलिस ने एक जनवरी से सात फरवरी तक 8.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 10:30 PM IST

बेंगलुरु, नौ फरवरी (भाषा) बेंगलुरु में पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एक जनवरी से सात फरवरी के बीच चलाए गए गहन नशा विरोधी अभियानों के दौरान 1,217 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 8.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए।

एक बयान में कहा गया है कि इन मामलों में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ 109 और मादक पदार्थ उपयोगकर्ताओं के खिलाफ 839 मामले शामिल हैं, इस अवधि के दौरान कुल 179 तस्कर और 1,038 उपयोगकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

इसमें बताया गया कि जब्ती में 278.35 किलोग्राम गांजा, 8.918 किलोग्राम हाइड्रो गांजा, 2.493 किलोग्राम सिंथेटिक मादक पदार्थ, साथ ही 509 गोलियां और 38 स्ट्रिप्स शामिल हैं।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार