भागवत गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, खेडा जिले में स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए

भागवत गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, खेडा जिले में स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए

भागवत गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर, खेडा जिले में स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए
Modified Date: March 4, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: March 4, 2026 10:28 pm IST

अहमदाबाद, चार मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुजरात के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को खेड़ा जिले में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन किए एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि संघ प्रमुख सुबह अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में स्थित आरएसएस के गुजरात मुख्यालय पहुंचे और फिर दोपहर में वड़ताल गांव स्थित स्वामीनारायण मंदिर गए।

इसमें कहा गया है कि उन्होंने मंदिर में दर्शन किए तथा स्वामीनारायण संप्रदाय के संतों के साथ अनौपचारिक बातचीत की ।

संघ प्रमुख बृहस्पतिवार की सुबह अहमदाबाद के पास जेतलपुर गांव में स्थित एक अन्य स्वामीनारायण मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में