Bhiwani Viral Railway Clash Video: प्लेटफॉर्म पर जमकर चले लात-घूंसे.. ट्रेन मैनेजर ने की TTE की जमकर धुनाई, देखते रहें पैसेंजर्स, आप भी देखें

Ads

Bhiwani Railway Station Viral Railway Clash Video: भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर और टीटीई के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 09:43 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 09:44 PM IST

Bhiwani Railway Station Viral Railway Clash Video || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • भिवानी स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर और टीटीई के बीच जमकर मारपीट।
  • प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामने चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल।
  • रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।

चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे के दो कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इनमें एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) और दूसरा ट्रेन मैनेजर था। (Bhiwani Railway Station Viral Railway Clash Video) दोनों रेलवे यूनिफॉर्म में प्लेटफॉर्म पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दोनों के बीच जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर डिवीजन के भिवानी जंक्शन की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले ट्रेन मैनेजर ने टीटीई पर हमला किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक विवाद चलता रहा। घटना के समय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे, लेकिन शुरुआत में वे भी दोनों को रोक नहीं सके। हालांकि बाद में कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। (Train Manager and TTE Viral Video) मारपीट किस बात को लेकर शुरू हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मारपीट ने यात्रियों को भी कर दिया हैरान

इस घटना ने रेलवे की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि टीटीई और ट्रेन मैनेजर दोनों ही यात्रियों से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण पद होते हैं। टीटीई टिकट जांचने और सीट विवाद सुलझाने का काम करता है, जबकि ट्रेन मैनेजर ट्रेन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था संभालता है। (Bhiwani Railway Station Viral Railway Clash Video) ऐसे में सार्वजनिक जगह पर दोनों अधिकारियों की मारपीट ने यात्रियों को भी हैरान कर दिया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, टीटीई और ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी रहती है। दोनों विभाग अलग-अलग जिम्मेदारियों और दबाव में काम करते हैं। (Train Manager and TTE Viral Video) कई बार लंबी ड्यूटी, लगातार तनाव और आराम की कमी के कारण कर्मचारियों में विवाद की स्थिति बन जाती है। जानकारी के मुताबिक रेलवे के कई फ्रंटलाइन कर्मचारी 12 से 16 घंटे तक लगातार ड्यूटी करते हैं। यात्रियों से विवाद, भीड़ का दबाव और सुविधाओं की कमी के चलते कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। फिलहाल रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया

अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार

‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Q1. ट्रेन मैनेजर और टीटीई के बीच विवाद कहां हुआ?

यह घटना हरियाणा के भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुई।

Q2. मारपीट का वीडियो क्यों वायरल हुआ?

यात्रियों के सामने प्लेटफॉर्म पर हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Q3. रेलवे प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।