भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नये मुख्यमंत्री

Ads

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नये मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - September 12, 2021 / 04:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

गांधीनगर, 12 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे।

पटेल (55) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा।

रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी।

पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप