भूटान के प्रधानमंत्री असम पहुंचे, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

भूटान के प्रधानमंत्री असम पहुंचे, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

भूटान के प्रधानमंत्री असम पहुंचे, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
Modified Date: May 25, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: May 25, 2026 5:32 pm IST

गुवाहाटी, 25 मई (भाषा) भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे सोमवार को असम पहुंचे और राज्यपाल से उनके आज मुलाकात करने की उम्मीद है।

राज्य के मंत्री अतुल बोरा ने यहां राजकीय अतिथि गृह में भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत किया और बाद में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह यात्रा असम और भूटान के बीच सद्भावना, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नये रास्ते खोलेगी।

बोरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे गुवाहाटी के कोइनाधोरा स्थित राजकीय अतिथि गृह संख्या 1 में भूटान के माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम दाशो शेरिंग तोबगे का हार्दिक स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम क्षेत्रीय सहयोग, आपसी सम्मान और साझा समृद्धि की भावना से पड़ोसी देश भूटान के साथ अपने ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करना जारी रखे हुए है।

बोरा ने कहा, ‘‘असम और भूटान के बीच आपसी विश्वास, सद्भाव और गहरे सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित एक प्राचीन संबंध है। हमारी अटूट मित्रता पीढ़ियों से घनिष्ठ जन-संबंधों, साझा परंपराओं और विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग के माध्यम से मजबूत हुई है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि भूटान के प्रधानमंत्री की असम यात्रा असम और भूटान के बीच विशेष संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी, साथ ही हमारे लोगों के व्यापक लाभ के लिए सद्भावना, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नये रास्ते खोलेगी।’’

लोक भवन के प्रवक्ता ने बताया कि तोबगे सोमवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे।

तोबगे की यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम फिलहाल साझा नहीं किया गया है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में