Election Commission Action : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यहां के डिप्टी कमिश्नर को हटाया, इन दो पुलिस अधिकारियों का भी तबादला

Ads

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यहां के डिप्टी कमिश्नर को हटाया : Big action by Election Commission, DC of Jalandhar removed

  •  
  • Publish Date - March 20, 2024 / 12:04 AM IST,
    Updated On - March 20, 2024 / 12:04 AM IST

Election Commission bans former Telangana CM KCR

चंडीगढ़: Election Commission Action  भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंजाब में जालंधर के उपायुक्त, एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और एक पुलिस उप महानिरीक्षक के स्थानांतरण का आदेश दिया। एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि यह तबादले चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की घोषणा के तीन दिन बाद किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है।

Read More : RBI Impose Fine : ब्याज दरों को लेकर इन बैंकों ने की बड़ी गलती, RBI ने लगाया तगड़ा जुर्माना, कहीं यहां आपका अकाउंट तो नहीं?

Election Commission Action  आयोग ने जालंधर के उपायुक्त विशेष सारंगल के तबादले का निर्देश दिया है और आदेश दिया कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर तैनात किया जाए जो उनका गृह जिला नहीं होना चाहिए। बयान में कहा गया है कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अधिकारी को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है और जालंधर संसदीय क्षेत्र के अंदर तैनात नहीं किया जाना चाहिए। आयोग ने जालंधर के उपायुक्त पद पर नियुक्ति के लिए तीन अधिकारियों के नाम मांगे हैं ।

Read More : Desi Bhabhi Sexy Video: इन देसी भाभियों का जलवा देखकर आप भी हो जाएंगे घायल, वीडियो अब सोशल मीडिया पर मचा रहा बवाल 

इसके अलावा, चुनाव आयोग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रोपड़ रेंज) जसकरण सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक (सीमा रेंज) नरिंदर भार्गव के स्थानांतरण का भी आदेश दिया। आयोग ने आदेश दिया है कि इन दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया जाए और उन्हें एक ही संसदीय क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाए। आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तीन-तीन नाम मांगे हैं, ये दोनों पुलिस अधिकारी क्रमश: अप्रैल और जून में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

शीर्ष 5 समाचार