PM Kisan 19th Installment Latest Update : पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट.. इस दिन जारी होगी 19वीं किस्त, जल्द ही कर लें ये महत्वपूर्ण काम
PM Kisan 19th Installment Latest Update : पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट.. इस दिन जारी होगी 19वीं किस्त | PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 19th Installment | Source : AI Meta
नई दिल्ली। PM Kisan 19th Installment Latest Update : किसानों को आर्थिक सहायता के तौर पर केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपए दिए जाते हैं जो प्रतिवर्ष तीन किस्तों के जरिए खाते में भेजे जाते हैं। अभी तक सरकार द्वारा 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं और अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। वहीं किसानों को समय समय पर अपने आधार कार्ड की केवाईसी कराना भी अनिवार्य होता है।
कब आएगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त?
जानकरी अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त का पैसा फरवरी 2025 में जारी होने की संभावना है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिसमें सालाना 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।
पीएम किसान योजना की मुख्य विशेषताएं
पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
किसानों को सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होती है।
लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है।
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान का ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा।
ऑफिशियल पोर्टल पर आपको Know Your Status लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
अब अपने किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Get Data के बटन पर क्लिक करना होगा अगर आपके पास किसा रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप अपने मोबाइल या फिर आधार के माध्यम से किसान रजिस्ट्रेशन नंबर को निकाल सकते हैं।
अब आपके सामने पूरी जो है अपना पीएम किसान का स्टेटस तो होगा जिसमें तीन चीजों आपको बहुत ही बारीकी से चेक करना है।
इसमें सबसे पहला है Land Seeding:- Yes होना चाहिए eKyc Status:- Yes होना चाहिए और इसके साथ ही साथ आपका Aadhar Seeding भी Yes होना चाहिए।
अगर यह सब आपका सही है तो आपको 100% पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगली किस्त आएगी।
लेकिन किसी ना किसी No है तो उसे सही करवाने की जरूर कोशिश करें नहीं तो आपको अगली किस्त नहीं मिलेगी।
पीएम किसान पंजीकरण ऑनलाइन
-चरण 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं।
-चरण 2: New Farmer Registration सर्च करें और क्लिक करें।
-चरण 3: आपसे संबंधित विवरण भरने के लिए कहा जाएगा। आपको बैंक खाता भी दर्ज करना होगा।
-चरण 4: अब भूमि रिकॉर्ड जमा करें।
-चरण 5: ओटीपी के माध्यम से फॉर्म को सत्यापित करें।
किसान अपना मोबाइल नंबर भी pmkisan.gov.in पर लिंक कर सकते हैं। वेबसाइट पर फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में जाएं और फिर अपडेट मोबाइल नंबर चुनें। आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करें।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ :
PM Kisan 19वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी होने की संभावना है।
पीएम किसान योजना की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। लाभ पाने के लिए आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना अनिवार्य है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का क्या है?
19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी होने की संभावना है, और किसानों को इसके लिए आधार कार्ड और केवाईसी की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा करना होगा।
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Know Your Status" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस चेक किया जा सकता है।
पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें?
पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर "New Farmer Registration" पर क्लिक करें, आवश्यक विवरण भरें, और ओटीपी के माध्यम से फॉर्म को सत्यापित करें।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Big update regarding PM Kisan Yojana.. 19th installment will be released on this day

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm