बिहार के राजनीतिक गलियारे में आखिरकार विस्फोट हो ही गया. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया. नीतीश ने इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि हमने गठबंधन धर्म का पालन करने की पूरी कोशिश की. अंतरआत्मा की आवाज़ सुनकर इस्तीफा दे दिया है.. स्तीफे के लिए नीतीश ने लालू पर ठीकरा फोड़ा. नीतीश ने कहा कि लालू की कोई सोच नहीं है, तेजस्वी ने सफाई नहीं दी. जिससे हमे जवाब देना मुश्किल हो गया. ऐसे में मेरे जैसे व्यक्ति के लिए ये सरकार चलाना मुश्किल है. नोटबंदी का समर्थन किया उसके बाद मेरे ऊपर कई आरोप लगे.