बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

Ads

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - April 12, 2023 / 08:08 PM IST,
    Updated On - April 12, 2023 / 08:08 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की।

सूत्रों ने कहा कि कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे।

इससे कुछ घंटे पहले कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कुमार ने खरगे, गांधी और यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम देश में अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास करेंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे।”

उन्होंने कहा ” आज के निर्णयों के अनुसार हम आगे कदम बढ़ाएंगे। जो सहमत हैं उनके साथ बैठकर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। ”

कुमार विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार