बिजली कड़कने से टूट गई शादी…जानिए माजरा
बिजली कड़कने से टूट गई शादी...जानिए माजरा
पटना।आपको फिल्म बेताब का वो गाना बादल यूं गरजता है डर कुछ ऐसा लगता है.. शायद याद होगा। लेकिन यह फिल्मी गाना सही हो जाए, तो आपको आश्चर्य होगा। ऐसा ही वाकया हुआ बिहार की एक शादी में। यहां शादी सिर्इफ सलिए टूट गयी क्योंकि बिजली कड़कने से दूल्हा डरने लगा था।
ये भी पढ़ें –देर रात मुंबई की सड़कों पर मोहब्बत करते नज़र आए अनुष्का और वरुण
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिले के सोनपुर थाना इलाके के गांव चित्रसेनपुर में शादी समारोह चल रहा था. विवाह की आधी रस्में पूरी हो चुकी थी। उसी दौरान जोर -जोर से बिजली कड़कने लगी ,कड़कती बिजली की आवाज़ से दूल्हा अजीब-अजीब सी हरकत करने लगा जिसे देखकर दुल्हन ने तत्काल शादी से इनकार कर दिया।जिसे सुनकर दूल्हे के परिजन हैरान रह गए उन्होंने विरोध किया लेकिन दुल्हन के परिजन इस बात को स्वीकार नहीं किये जिसके चलते दोनों परिवार के बीच जमकर मारपीट भी हुई।
ये भी पढ़ें –दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में सुधार,अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
इस दौरान जब पुलिस आई तब मामला शांत हुआ पुलिस अधिकारी का कहना था कि बिजली कड़कने के बाद दूल्हा ऐसा बर्ताव करने लगा जैसे वह डर रहा है. दुल्हन ने सबके सामने उसके विचित्र व्यवहार के कारण उससे शादी नहीं करने की घोषणा कर दी जिस पर वर पक्ष पर और वधु पक्ष के बीच जमकर मारपीट भी हुई जिसके तहत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


