दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बाइक सवार व्यक्तियों ने लूटे 11 लाख रुपये

Ads

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बाइक सवार व्यक्तियों ने लूटे 11 लाख रुपये

  •  
  • Publish Date - February 22, 2022 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों ने एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये कथित तौर पर लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार को हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अपराह्न ढाई बजे रतन शुक्ल वैद्य ने पुलिस को सूचना दी कि जब वह जखीरा की ओर जा रहा था तब रोहतक रोड पर पंजाबी बाग अंडरपास पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उससे 11 लाख रुपये लूट लिए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति दिल्ली के रामपुरा में स्थित मोबाइल रिचार्ज की एक दुकान पर काम करता है और उसने तिलक नगर, विकासपुरी और केशोपुर मंडी में विभिन्न स्थानों से नकद पैसा एकत्र किया था।

कुल 11,35,200 रुपये एकत्र किये गए थे और लूटे गए। पुलिस ने कहा कि पंजाबी बाग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं।

भाषा यश मनीषा

मनीषा