बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूटा

Ads

बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूटा

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 09:49 AM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 09:49 AM IST

ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिसरख थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दीपिका अरोड़ा मंगलवार रात अपने बेटे के साथ महागुन माईवुड सोसायटी के पास से गुजर रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन और लॉकेट लूट लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

भाषा सं संतोष रंजन

रंजन