बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, सवार की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, सवार की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, सवार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 10, 2021 3:35 pm IST

जैसलमेर (राजस्थान), 10 अक्टूबर (भाषा) जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी बिशन सिंह ने रविवार को बताया कि पाकेरण रामदेवरा मार्ग पर हुए हादसे में ओमप्रकाश की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में