कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत स्टेशनों के कई गेट और पार्किंग क्षेत्र बंद रहेंगे

कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत स्टेशनों के कई गेट और पार्किंग क्षेत्र बंद रहेंगे

कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत स्टेशनों के कई गेट और पार्किंग क्षेत्र बंद रहेंगे
Modified Date: August 3, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: August 3, 2026 9:30 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को कहा कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद और मोदीनगर के बीच 17 नमो भारत स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार चार से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे।

इन स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी सीमित रहेगी।

एनसीआरटीसी ने बताया कि नमो भारत सेवा का परिचालन और कार्यान्वयन करने वाली एजेंसी के रूप में उसने वार्षिक कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक निर्देशों के तहत ये अस्थायी प्रतिबंध लगाए हैं।

निगम के अनुसार, प्रभावित स्टेशनों में मोदीनगर, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद शामिल हैं।

एनसीआरटीसी ने बताया कि अधिकतर स्टेशनों पर इस अवधि के दौरान गेट संख्या-2 बंद रहेगा।

बयान के मुताबिक, बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-2 और 3, जबकि दुहाई स्टेशन पर गेट संख्या-3 और 4 बंद रहेंगे।

गाजियाबाद स्टेशन पर गेट संख्या-3 और 5 बंद रहेंगे।

इन स्टेशनों के प्रभावित हिस्से की पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।

एनसीआरटीसी ने यात्रियों को नमो भारत सेवाओं का उपयोग करने के लिए संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वारों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

निगम ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।

निगम ने कहा कि सरायकाले खां-मोदीनगर कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

बयान के मुताबिक, 14 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ट्रेनें आठ मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में