वायरल वीडियो में दिल्ली पुलिस कॉजपा से भीड़-नियंत्रण उपायों को लागू करने का आग्रह करती दिखी
वायरल वीडियो में दिल्ली पुलिस कॉजपा से भीड़-नियंत्रण उपायों को लागू करने का आग्रह करती दिखी
नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च से कथित तौर पर एक दिन पहले जंतर मंतर पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आयोजकों से भीड़ बढ़ने से पहले पर्याप्त भीड़ प्रबंधन उपाय लागू करने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो में नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपक पुरोहित और कॉजपा के प्रतिनिधि सौरव दास और अन्य सदस्यों की बातचीत है।
पुलिस अधिकारियों ने भारी भीड़ की संभावना के बावजूद धरना स्थल पर स्वयंसेवकों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की।
एक अधिकारी, आयोजकों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात करने की सलाह देते हुए सुने गए।
पुलिस के अनुसार, उन्होंने आयोजकों को बार-बार आगाह किया कि अपर्याप्त भीड़-प्रबंधन व्यवस्था से लोगों की संख्या बढ़ने पर स्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्होंने कॉजपा से संपर्क किया था और उनसे भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा था।
नयी दिल्ली में कॉजपा का ‘संसद चलो’ मार्च हिंसक हो गया था, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों और कई महिला अधिकारियों सहित 118 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। साथ में लगभग 60 प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए थे।
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे के कुछ घंटों बाद, कॉजपा ने नीट मुद्दे पर जंतर-मंतर पर अपना 36 दिवसीय विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया था।
भाषा नोमान नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


