राजधानी में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निकाली गई बाइक रैली

राजधानी में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निकाली गई बाइक रैली

राजधानी में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए निकाली गई बाइक रैली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 6, 2019 5:53 am IST

रायपुर। राजधानी में मोर रायपुर वोट रायपुर के तहत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यह रैली शहर के कचहरी चौक से भनपुरी तक प्रमुख चौक चौराहों से होकर गुजरी। इसके साथ ही 6 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक हर दिन बाइक रैली निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी चुनौती, 5 सीटें जो सपा-बसपा प्रभावित कर सकती है!

लोकसभा चुनाव करीब आ चुका है, ऐसे में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ये बाइक रैली निकाली जा रही है। खासकर उन इलाकों में ज्यादा जोर दिया दिया जा रहा है। जहां मतदाताओं की संख्या काफी कम है।

ये भी पढ़ें:वाहन चेकिंग में मिला 162 किलो सोना, वैध दस्तावेज नहीं होने पर किया गया जब्त

इसके साथ ही मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए संकल्प भी लिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण यानी 11 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में तीन सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा और 23 अप्रैल को बाकी सात सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।


लेखक के बारे में