ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 10, 2021 11:53 am IST

भिवानी,10 मार्च (भाषा) हरियाणा के चरखी-दादरी में कलियाणा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गांव कलियाणा निवासी सोमबीर (38) व अमन (16) मंगलवार देर शाम दादरी से बाइक पर घर जा रहे थे। जब वे कलियाणा रोड पर पहुंचे तो सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर हादसे में सोमबीर व अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

परिजनों ने बताया कि सोमबीर व अमन बढ़ई का काम करते थे। दोनों फिलहाल दादरी में काम कर रहे थे।

भाषा सं शफीक


लेखक के बारे में