नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। इसी कड़ी में भाजपा उम्मीदवार सपा नेता फिरोज खान के बयान पर पलटवार करते हुए करारा प्रहार किया है। जया प्रदा ने मीडिया से रूबरू होकर कहा है कि फिरोज खान पर पहले ही केस चल रहा है और सपा नेताओं के संस्कार ही ऐसे हैं तो इनसे यही उम्मीद की जा सकती है।
Jaya Prada, BJP MP candidate from Rampur on Sambhal SP leader Firoz Khan’s comment ‘Rampur ki shaamein rangeen ho jaayengi ab jab chunavi mahual chalega’ on her: Unpe toh already case lag gaya hai…SP (Samajwadi Party) walon ke yahi sanskar hain. pic.twitter.com/krOw8ots2P
— ANI UP (@ANINewsUP) March 30, 2019
गोरतलब है कि फिरोज खान ने बीते दिनों जया प्रदा पर कमेंट करते हुए कहा था कि ‘मैं एक दिन बस में था, जाम लगा हुआ था। उसी जाम में उनका (जया प्रदा) काफिला भी फंसा हुआ था, मुझे लगा कहीं यह जाम खुलवाने के लिए वह ठुमका ना लगाने लगें।’ फिरोज यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘अब तो रामपुर की शामें बहुत रंगीन हो जाएंगी। चुनावी माहौल जब चलेगा तो रामपुर के लोग भी बहुत अच्छे हैं। वोट तो वे आजम खान को ही देंगे लेकिन मजे जरूर लूटेंगे। मुझे चिंता है कहीं हमारे संभल के लोग भी मजे लूटने ना चले जाएं।’
Read More: बदला गया मध्यप्रदेश के स्कूलों का टाइम टेबल, 1 अप्रैल से 7 बजे से 12.30 तक होंगे संचालित
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/9FMUbZpfg8s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>