Puducherry Assembly Elections 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन दिग्गज नेताओं के नाम है शामिल
Puducherry Assembly Election 2026: पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
Puducherry Assembly Elections 2026/Image Credit: IBC24.in File Photo
- पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।
- भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
- भाजपा की पहली सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
Puducherry Assembly Election 2026: नई दिल्ली: पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही भाजपा समेत अन्य प्रमुख पार्टियां चुनाव अभियान में जुट गई है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। (BJP Candidates List) भाजपा ने शुरुआती चरण में 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिससे चुनावी तैयारियों को तेज करने का संकेत मिल रहा है।
उम्मीदवारों के नामों पर फैसला 18 मार्च को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। (Puducherry Assembly Election 2026) इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने की थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
The Central Election Committee of the BJP has approved the following names for the ensuing General elections to the Legislative Assembly of Puducherry. pic.twitter.com/IF2KtBQm30
— BJP (@BJP4India) March 21, 2026
इन सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार
Puducherry Assembly Election 2026: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा ने अपनी पहली सूची में कई अनुभवी और क्षेत्रीय नेताओं के नाम शामिल किए हैं।(BJP Candidates List) मन्नाडीपेट सीट से ए. नमस्सिवायम को उम्मीदवार बनाया गया है। ओसुदु (एससी) सीट से ई. थीप्पैयंथन को टिकट मिला है, जबकि कालापेट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम को मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा राज भवन से वी.पी. रामलिंगम, मुदलियारपेट से ए. जॉनकुमार और मानावेली से एम्बलम आर. सेल्वम को टिकट दिया गया है। थिरुनल्लार सीट से जी.एन.एस. राजशेखरन और नेरावी–टी.आर. पट्टिनम से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं माहे सीट से ए. दिनेशन को मौका मिला है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Unique Wedding Traditions India : 350 सालों से इस गांव के किसी घर में नहीं हुई शादी! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, चामुंडा माता का है ये चमत्कार
- Mahindra Thar Facelift 2026: जल्द लॉन्च होगी महिंद्रा की नई 3-डोर थार, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, कंपनी ने किए ये बड़े बदलाव
- Chhattisgarh Police Transfer and Posting List: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 200 से ज्यादा पुलिकर्मियों का ट्रांसफर.. आदेश जारी होते ही महकमें में हड़कंप, आप भी देखें लिस्ट

Facebook


