भाजपा को किसान आंदोलन के जल्द समाधान की आशा: शाहनवाज हुसैन
भाजपा को किसान आंदोलन के जल्द समाधान की आशा: शाहनवाज हुसैन
जम्मू, छह दिसंबर (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने हाल ही में देश में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के जल्द समाधान की रविवार को उम्मीद जतायी और कहा कि उनकी पार्टी प्रदर्शनकारी कृषकों के प्रति पूरी तरह सहानुभूति रखती है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ निजी स्वार्थों के लिये किसानों को ”गुमराह” किया जा रहा है।
किसान हाल ही में लागू तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की कई सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि इन कानूनों के लागू होने से किसानों को अपनी फसल बेचने की और अधिक आजादी तथा विकल्प मिलेंगे। साथ ही उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।
भाजपा प्रवक्ता हुसैन ने यहां पत्रकारों से कहा, ” उनके (किसानों) के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। हमें उम्मीद है कि मुद्दे का समाधान जल्द निकल आएगा। हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और किसी से भी प्रदर्शन का अधिकार नहीं छीना जा सकता ।”
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


