बंगाल में रामनवमी समारोहों के दौरान भाजपा ने हिंसा भड़काई : ममता बनर्जी का आरोप

बंगाल में रामनवमी समारोहों के दौरान भाजपा ने हिंसा भड़काई : ममता बनर्जी का आरोप

बंगाल में रामनवमी समारोहों के दौरान भाजपा ने हिंसा भड़काई : ममता बनर्जी का आरोप
Modified Date: April 19, 2024 / 04:22 pm IST
Published Date: April 19, 2024 4:22 pm IST

हरिहरपाड़ा, 19 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रामनवमी समारोहों के दौरान राज्य में हिंसा भड़काने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए खून-खराबा और हिंसा में यकीन रखती है।

अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव ‘‘देश की आजादी की दूसरी लड़ाई’’ से कम नहीं है क्योंकि केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भाजपा के बने रहने से संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी पर हुई हिंसा की साजिश पहले से रची गई थी। उन्होंने भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले इसे अंजाम देने का आरोप लगाया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में एक शोभायात्रा के निकट हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई थी।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि जिले के रेजीनगर इलाके में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव किया गया।

बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा अपने राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए केवल खून-खराबा और हिंसा में यकीन रखती है। भाजपा राज्य में हिंसा करा रही है। भाजपा के नेता क्यों हथियारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होते हैं और अदालत के आदेश का उल्लंघन क्यों करते हैं? उन्हें किसने हथियारों के साथ रैली करने को कहा है? उन्हें किसने अनुमति दी?’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी समारोहों के दौरान हिंसा में 19 लोग घायल हुए हैं।

बनर्जीं ने भाजपा पर वोट लूटने के लिए केंद्रीय बलों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से इस पर गौर करने का आग्रह किया।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में