भाजपा ने रिकॉर्ड संख्या में टीके लगाने की ‘अविश्वसनीय’ उपलब्धि की सराहना की

भाजपा ने रिकॉर्ड संख्या में टीके लगाने की 'अविश्वसनीय' उपलब्धि की सराहना की

भाजपा ने रिकॉर्ड संख्या में टीके लगाने की ‘अविश्वसनीय’ उपलब्धि की सराहना की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 21, 2021 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को रिकॉर्ड संख्या में कोविड-19 के टीके लगाए जाने की सराहना की। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि यह “अविश्वसनीय” काम था।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘अद्भुत! भारत के टीकाकरण अभियान में एक और उपलब्धि। आज कोविड रोधी टीके की 80 लाख खुराक दी गई। रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्त्व को बधाई।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह खुशी की बात है और देश को बधाई दी।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्त्व में हमारे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा आज 81,00,000 से अधिक टीकाकरण के साथ किया गया एक अविश्वसनीय काम। हमारे विशाल टीकाकरण अभियान की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है, आइए इसके खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें और कोविड-19 का टीका लगवाएं।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को देश भर में टीके की 80 लाख से अधिक खुराक दी गई, जो एक दिन में सबसे अधिक है। कोविड​​​​-19 टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देश आज से लागू हुए हैं। भारत में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 28.33 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

भाषा कृष्ण कृष्ण प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में