BJP leader Chandan Bhalla shot dead: बीजेपी नेता की दिनदहाड़े ‘गोली मारकर हत्या’, इलाके में दहशत का माहौल
BJP leader Chandan Bhalla shot dead in West Bengal: बीजेपी नेता की ‘गोली मारकर हत्या’, इलाके में दहशत का माहौल
BJP leader Chandan Bhalla shot dead: बीजेपी नेता की ‘गोली मारकर हत्या’, इलाके में दहशत का माहौल /image: Social Media
- बीरभूम में भाजपा बूथ कार्यकर्ता चंदन भल्ला की कथित गोली मारकर हत्या
- फोन आने के बाद घर से बाहर निकले थे चंदन, फिर हुई वारदात
- पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट
बोलपुर। BJP leader Chandan Bhalla shot dead in West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला (46) (Birbhum Murder News) के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंडेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल सकेगा।” पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
फोन पर बात करते निकले थे, तभी मारी गोली
BJP leader Chandan Bhalla shot dead परिवार के सदस्यों के अनुसार, भल्ला को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए थे। भाजपा के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामापद मंडल ने कहा कि भल्ला पार्टी के “पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता” थे। मंडल ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या (BJP Worker Shot Dead) कर दी गई। हम चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करे।”
इन्हें भी पढ़ें
- Ujjain Shahi Masjid Latest News: शाही मस्जिद पर मचा भारी बवाल, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 2000 पुलिसकर्मी तैनात
- Raipur Ganesh Visarjan Jhanki Traffic Advisory: रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन इलाकों में बंद रहेगी सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, बैंककर्मियों ने अचानक स्थगित किया हड़ताल, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?
- Haryana Building Collapse: तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 6 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

Facebook


