पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा नेता को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

Ads

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा नेता को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 12:43 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 12:43 PM IST

बारुईपुर (पश्चिम बंगाल), 11 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सागर द्वीप में मोटरसाइकिल सवार हमलावर त्रिलोकेश ढाली के पेट में दो गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

ढाली को पहले स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक उपचार दिया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोलकाता ले जाया गया।

घटना गंगासागर तटीय थाना क्षेत्र में गंगासागर बस अड्डे और श्रीधाम बस अड्डे के बीच हुई।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा