पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की

पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की

पुलवामा में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 2, 2021 7:34 pm IST

श्रीनगर, दो जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार रात आतंकवादियों ने भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब पार्षद अपने एक मित्र के घर थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10:15 बजे राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

आतंकियों की गोलीबारी में राकेश के मित्र की बेटी भी घायल हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, राकेश पंडित को सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें दो निजी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे।

उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन कर वह बिना सुरक्षा के दक्षिण कश्मीर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए।

प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में