ओडिशा के कालाहांडी में भाजपा नेता की हत्या

Ads

ओडिशा के कालाहांडी में भाजपा नेता की हत्या

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 04:14 PM IST

भवानीपटना (ओडिशा), छह अगस्त (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिले में अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार देर शाम करीब आठ बजे डोम कारलाखुंटा गांव में हुई। मृतक की पहचान फकीरा राणा के रूप में हुई है।

फकीरा राणा डोमकारलाखुंटा ग्राम पंचायत की सरपंच के पति भी थे।

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर से निकले थे। बाद में वह डोमकारलाखुंटा पंचायत कार्यालय के पास खून से लथपथ हालत में पड़े मिले, उन पर चाकू से हमला किया गया था।

उन्हें तुरंत एम रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो सकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश