बीजेपी नेता के घर माओवादियों ने किया ब्लास्ट, धमाके में ढह गया मकान का एक हिस्सा.. देखिए

Ads

बीजेपी नेता के घर माओवादियों ने किया ब्लास्ट, धमाके में ढह गया मकान का एक हिस्सा.. देखिए

  •  
  • Publish Date - March 28, 2019 / 03:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

गया। बिहार के गया में माओवादियों ने पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह के डुमरिया स्थित निवास में डायनामाइट ब्लास्ट कर दिया। धमाके में घर का एक हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नक्सलियों ने बीजेपी नेता के घर पर एक पोस्टर भी चस्पा किया है जिसमें चुनाव के बहिष्कार करने की अपील की गई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। आपको बतादें छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। कई इलाकों में बैनर पोस्टर चस्पा कर चुनाव के बहिष्कार करने की बात लिखी गई है। साथ ही चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं को मार भगाने की धमकी दी गई है।