गदग (कर्नाटक), 21 फरवरी (भाषा) लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक चंद्रू लमानी को पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
गदग लोकायुक्त पुलिस ने एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की।
अधिकारियों ने कहा, “आज गदग लोकायुक्त थाने द्वारा आरोपी विधायक को पांच लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(क) और 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता विजय पुजार इसी जिले के चिंचाली के प्रथम श्रेणी के ठेकेदार हैं।
लोकायुक्त के अधिकारियों ने कहा कि कथित रिश्वत की मांग लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यों से जुड़ी थी।
अधिकारियों ने कहा, “आरोपी ने काम को लेकर शिकायतकर्ता से 11 लाख रुपये की मांग की थी।”
शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक के साथ-साथ उनके निजी सहायक मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी इस मामले के संबंध में हिरासत में लिया गया।
भाषा यासिर पवनेश
पवनेश